अधिकतर महिलाओं को हो जाते हैं आँखो के नीचे काले घेरे, पढ़े इसके कारण और घरेलू उपाय…

0
1169

आंखें इंसान के शरीर का एक ऐसा अंग हैं जिसके बिना हम हमारा दिनभर का कार्य नहीं कर सकते हैं। आंखे बिना बोले ही सब बयां कर देती हैं। आपकी आंखें ही हैं जो दूसरे व्‍यक्ति को आपके व्‍यक्तित्‍व का अहसास कराती हैं। आपकी इन खूबसूरत आंखों के नीचे काले घेरे हो जाएं तो यह आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। यह आपकी शारीरिक कमजोरी और उम्र के असर के लक्षण हो सकते हैं।

आंखों के नीचे काले घेरे होने के कारण…

इसका मुख्य कारण पौष्टिक आहार की कमी, खून की कमी, नींद पूरी न होना और धूम्रपान व अधिक तनाव आदि। कई बार पतले होने की कोशिश में बहुत ज्यादा डाइटिंग करने से भी यह समस्या हो जाती है।

आहार का रखें खास तौर पर ध्यान…

अपना आहार दुरुस्‍त रखें। आहार में दूध, दही, हरी सब्जियां, दालें, पनीर और विटामिन ए से भरपूर चीजों का सेवन जरूर करें। आप डॉक्टर की सलाह पर रोजाना वीटामिन-ई और ए भी ले सकते हैं।

इन आहार का सेवन करने से आंखों के नीचे काले धब्बों की समस्या से बचा जा सकता हैं..

आपके फलों का रंग हो लाल-पीला
———————————————

गाजर, चुकंदर और आम, पपीते जैसे पीले फलों कासेवन अपने आहार के रूप में करें। इनमें केरोटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के नीचे काले धब्बों से बचाने और उनकी रोशनी दोनों के लिए अच्छा होता है। आंखों की चमक को बढ़ाने के लिए विटामिन ‘ए’ से भरपूर आहार लेना भी जरूरी है।

सप्ताह में दो बार मछली खाएं
—————————————

मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो छोटी-छोटी खून की नलियों को खराब होने से बचाता है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए हफ्ते में दो दिन मछली अवश्य खाएं।

लहसुन और प्‍याज खाएं
——————————–

लहसुन और प्‍याज में सल्‍फर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों के लिये एंटीऑक्‍सीडेंट बनाता है। किसी भी प्रकार से नियमित लहसुन और प्‍याज खाने से आंखों के नीचे काले घेरे नहीं पड़ते और इससे आँखो की रोशनी भी तेज होती है।