अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कैदियों को सम्मानित किया

0
1035

अब महिला कैदियों को सम्मानित किया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अंडमान निकोबार के नेशनल मेमोरियल सेलुलर जेल के बाहर महिला कैदियों को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं को उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य के लिए ‘तिनका-तिनका बंदिनी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

सम्मानित की गई महिलायें कोई आम कैदी नहीं है। इनमे से एक कैदी को मौत की सजा दी गई है और तीन कैदी उम्र कैद की सजा काट रही है। सम्मान पाने वाली कैदियों का नाम फमिदा हनीफ सैय्यद, मिनाबेन हरसुरबाई खुमान, सरोज देवी, मुस्कान और बेबी हैं और ये सभी कैदी अलग-अलग जेल में से है।